BREAKING NEWS
2026-07-31

दतिया उपचुनाव: प्रचार का शोर थमा, कल 291 केंद्रों पर मतदान

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, दतिया।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया।
मतदान 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 291 मतदान केंद्रों पर होगा। इन केंद्रों पर 2.20 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस चुनाव के लिए 320 मतदान दल और 1280 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें से कोई भी दतिया विधानसभा क्षेत्र का नहीं है।

Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 233 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल और 28 को वल्नरेबल घोषित किया गया है।
संवेदनशील केंद्रों पर 215 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम चार सीआरपीएफ जवानों के साथ मध्यप्रदेश पुलिस और एसएएफ के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
सभी मतदान केंद्रों और 12 प्रमुख नाकों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
मतदान दलों के वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था होगी और रिजर्व ईवीएम भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी पर तुरंत मशीन बदली जा सके।

अन्य संबंधित जानकारी

मतदान दलों को सामग्री का वितरण 29 जुलाई की सुबह 5 बजे से किया जाएगा।
मतदान समाप्त होने के बाद सामग्री वापस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस चुनाव में होम वोटिंग सुविधा के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग श्रेणी के 85 मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं।
चुनाव के दौरान एफएसटी और एसएसटी टीमों ने 98 लाख रुपये नकद, चांदी और सोने के आभूषण जब्त किए हैं।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां पीतांबरा पीठ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति रहेगी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण उन्हें शहर में ठहरने की अनुमति नहीं होगी।