BREAKING NEWS
2026-07-29

इंदौर-राजकोट स्लीपर बस पर पथराव, चालक की सूझबूझ से टली संभावित लूटपाट

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बदनावर।

धार जिले में ंगी और पेटलावद के बीच देर रात इंदौर से अहमदाबाद होते हुए राजकोट जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया।

Advertisement

इस घटना में बस की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, चालक की सूझबूझ और बस की तेज रफ्तार के कारण कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और संभावित लूटपाट की आशंका टल गई।

प्रत्यक्षदर्शी यात्री अमित शर्मा ने जानकारी दी कि वे राधे ट्रेवल्स की पीतांबरा बस (क्रमांक एमपी 06 जेडके 4957) से राजकोट जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ंगी से आगे सुनसान सड़क पर पेड़ों की आड़ में छिपे अज्ञात बदमाशों ने अचानक बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

पत्थर लगने से बस के कांच टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

यात्रियों ने बताया कि यदि बस रोकी जाती, तो लूटपाट जैसी गंभीर घटना हो सकती थी। घटना के बाद किसी भी यात्री को चोट न आने पर बस में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना की सूचना ंगी और पेटलावद पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है, साथ ही पथराव के कारणों की जांच कर रही है।