बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के मोतीझील निवासी 12 वर्षीय सुमन पुत्री भीकम यादव को रविवार की शाम एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची गाय को रोटी खिला रही थी।
कुत्ते ने बच्ची के हाथ और पैर में काटा, जिससे दोनों जगह गहरे जख्म हो गए। घटना के तुरंत बाद, परिजन बच्ची को माधव डिस्पेंसरी स्थित आकस्मिक उपचार केंद्र लेकर पहुंचे।
वहां चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद सोमवार को परिजन उसे आगे के इलाज के लिए हजार बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे।
हजार बिस्तर अस्पताल में पीएसएम विभाग की ओपीडी में बच्ची को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। रैबीज का इंजेक्शन लगाने के उपरांत, चिकित्सकों ने बच्ची को आगे के उपचार के लिए सर्जरी विभाग में रेफर किया।
हाथ और पैर में गहरे जख्म होने के कारण बच्ची को मरहम पट्टी करने के बाद घर जाने दिया गया।
सोमवार को जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में कुत्ते के काटने के कुल 103 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 31 नए मरीज थे, जबकि 72 मरीज दूसरे, तीसरे और चौथे डोज के लिए पहुंचे थे।

