BREAKING NEWS
2026-08-14

एनडीए सांसदों का विपक्ष के खिलाफ संसद में प्रदर्शन, चर्चा से भागने का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने मंगलवार को विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए के इस प्रदर्शन पर तंज कसा।

Advertisement

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैंने पहली बार सत्ताधारी पार्टी के सांसदों को विरोध करते देखा है। हमने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया है। अब उन्हें आगे आकर बयान देना चाहिए।”

दरअसल, एनडीए के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर यह प्रदर्शन किया था।