BREAKING NEWS
2026-08-14

ग्वालियर का पुलिसकर्मी पत्नी से विवाद के बाद उत्तराखंड से बरामद, मोहना में सवा दो किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के कंपू इलाके में रहने वाले एक पुलिसकर्मी को उत्तराखंड से बरामद कर पुलिस ग्वालियर ले आई है। पूछताछ में पता चला कि वह पत्नी से विवाद होने के बाद घर छोड़कर चला गया था।

Advertisement

कंपू स्थित रेडियो पुलिस कॉलोनी में रहने वाला संदीप तोमर रेडियो पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत है।

छह अगस्त को उसकी पत्नी प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया। इस सूचना पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने उसे उत्तराखंड से बरामद किया। ग्वालियर आने पर उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के कारण वह घर छोड़कर चला गया था।

पुलिस ने बाद में उसकी काउंसलिंग भी करवाई।

गांजा तस्कर गिरफ्तार

मोहना क्षेत्र में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। इनके बैग से करीब सवा दो किलो गांजा बरामद हुआ है।

ये दोनों लंबे समय से राजस्थान से गांजा लाकर मोहना में सप्लाई कर रहे थे। मोहना के कई गांवों में नशे का प्रचलन पैर पसार चुका है, जहां बाहर के नशा तस्कर गांजा बेच रहे हैं।

मोहना थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि श्योपुर और शिवपुरी के दो गांजा तस्कर बाइक से गांजे की सप्लाई देने आए हैं।

सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और मोहना में आरोन-पाटई रोड पर घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों गांजा तस्करों को पकड़ लिया।

पकड़े गए गांजा तस्करों की पहचान मोनू परिहार निवासी कुंवरपुर, सिरसौद, शिवपुरी और नरोत्तम जाटव निवासी श्योपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।