BREAKING NEWS
2026-08-14

शहडोल में कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, शहडोल।

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में खेलते समय एक मासूम बालक की मौत हो गई। घर के पास खुले कुएं में गिरने से 8 वर्षीय शिवम उर्फ शुभम नायक की डूबने से मृत्यु हो गई।

Advertisement

मृतक शिवम, नीलमणि नायक का पुत्र और ग्राम मैकी का निवासी था। वह अपने घर के आसपास खेल रहा था, तभी वह घर के कुएं के पास चला गया और अचानक उसमें गिर गया।

कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल बालक को कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

शहडोल मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार बेसुध हो गया। सूचना गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे, जिससे गांव में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर दौड़ गई। शिवम की स्मृति में स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई और उसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। मासूम के सहपाठी और शिक्षक भी गमगीन हैं।

सोहागपुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।