BREAKING NEWS
2026-08-02

ग्वालियर में युवक ने की आत्महत्या, बहन की ससुराल में मिला शव

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

शहर के थाटीपुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बहन की ससुराल में रह रहा था, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। उसकी लाश घर के स्टोर रूम में फंदे पर लटकी मिली है।

Advertisement

उसने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

मूल रूप से इंदौर के रहने वाले 19 वर्षीय कृष्णा शर्मा की बहन अनुराधा शर्मा पत्नी पीयूष तिवारी की ससुराल ग्वालियर के थाटीपुर स्थित चाणक्यपुरी में है।

अनुराधा 26 जुलाई को इंदौर गई थीं। उनका 19 वर्षीय भाई कृष्णा भी उनके साथ ग्वालियर आ गया था। वह 28 जुलाई से यहीं रह रहा था।

अनुराधा और उनकी मां बाजार गए हुए थे। इस दौरान कृष्णा घर से गायब दिखा।

जब पीयूष ने उसे ढूंढा तो वह नहीं मिला, फिर घर के बाहर जाकर भी देखा। पीयूष ने अपनी पत्नी को फोन पर इसकी सूचना दी।

अनुराधा व उनकी मां लौटकर घर आए। घर के अंदर ही कृष्णा को ढूंढा तो स्टोर रूम में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

स्कार्पियो ड्राइवर पर फायरिंग

महाराजपुरा इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। स्कार्पियो ड्राइवर पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ लिया है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि अभिनंदन वाटिका के पास रहने वाला आशीष गुर्जर अपनी स्कार्पियो की सर्विस करवाने के लिए भिंड रोड पर गया था।

यहां स्कूटी पर सवार होकर टीटू गुर्जर, राहुल गुर्जर अपने एक अन्य साथी के साथ आए। इन लोगों ने आशीष के साथ अभद्रता की और फिर गोली चला दी।

गोली गैराज की दीवार में जा लगी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों को रात को ही पकड़ लिया।