बुलंद सोच, इंदौर।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए हैं।
इनमें इंदौर से संचालित होने वाली दो जोड़ी द्विसाप्ताहिक ट्रेनें, इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक संचालित होगी। वहीं, इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक चलेगी।
इसके अतिरिक्त, मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त तक चलाई जाएगी।
इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा।

