BREAKING NEWS
2026-07-29

इंदौर की पहली छात्रा सारा लुणावत ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी की सचिव निर्वाचित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

उच्च शिक्षा हेतु ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत इंदौर की सारा लुणावत ने विदेश में अपना परचम लहराया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में जीत हासिल की है। सारा इंदौर की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने यह चुनाव जीतकर सचिव पद प्राप्त किया है।

सारा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विधि (कानून) विषय की छात्रा हैं। वह एक वर्ष पूर्व इंदौर से पढ़ाई के लिए वहाँ गई थीं।

Advertisement

ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव जून माह में हुए थे। सारा ने सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और उन्हें जीत का विश्वास था। 26 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित होने पर सारा सचिव पद का चुनाव जीत गईं।

सारा ने बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी में पुरुष पदाधिकारियों की संख्या अधिक है। ऐसे में एक छात्रा के रूप में चुनाव लड़ना और जीत हासिल करना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और चुनाव लड़ा।

सारा का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे भारत लौटेंगी और विदेश नीति के क्षेत्र में कार्य करेंगी।