BREAKING NEWS

जबलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, विधायक ने पुनर्वास का आश्वासन दिया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के उखरी में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। रहवासियों ने कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और नगर निगम की टीम जबलपुर के उखरी क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।
दरअसल, नगर निगम, जेडीए और पुलिस की संयुक्त टीम केसरवानी शिक्षा समिति की भूमि पर वर्षों से किए गए कब्जे को हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान आधारताल एडीएम पंकज मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही बस्ती के सैकड़ों रहवासी सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया, जिससे अचानक हुए विरोध के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला तथा लोगों से लगातार बातचीत की।
कार्रवाई के दौरान भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने जेडीए के सीईओ को सख्ती बरतते हुए कहा कि कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

विधायक की मध्यस्थता और पुनर्वास योजना

रहवासियों के प्रदर्शन को देखते हुए विरोध की सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय ने जेडीए अधिकारी और शिक्षा समिति से चर्चा कर कार्रवाई टाल दी।
गतिरोध बढ़ता देख विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन, जेडीए और केसरवानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर बस्तीवासियों को पुनर्वास का भरोसा दिलाया।
भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय ने बताया कि रहवासियों के साथ ही केसरवानी शिक्षा समिति, जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता की गई। इसमें यह निर्णय हुआ कि जेडीए के खाली पड़े ईडब्ल्यूएस आवासों में पात्र परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके एवज में 20 हजार रुपये की पंजीकरण राशि समिति द्वारा दी जाएगी और शेष राशि आसान किस्तों में रहवासियों द्वारा दी जाएगी।