BREAKING NEWS

पाटन मार्ग पर ट्राला-कार भिड़ंत में 10 घायल, चालक गंभीर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के पाटन मार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्राला ने कार को टक्कर मार दी। यह हादसा पाटन थाना क्षेत्र के जबलपुर-दमोह स्टेट हाइवे पर गुरुपिपरिया गांव में हुआ।

Advertisement

इस दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो दुर्घटना के समय वाहनों में सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख-पुकार मची रही।

टक्कर के बाद दोनों वाहन कार को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए एक खेत में जा घुसे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया।

चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों को पाटन सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है।