BREAKING NEWS

जबलपुर में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने 93 हजार से अधिक लूटे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के बरेला-निवास मुख्य मार्ग पर स्थित अतुलित फिलिंग स्टेशन (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 93 हजार 875 रुपए लूट लिए। यह वारदात रात करीब 2:37 बजे हुई, जब बिना नंबर प्लेट की डार्क ब्लू महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से 6-7 नकाबपोश बदमाश पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने कट्टे और धारदार हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

वारदात का विवरण

अतुलित फिलिंग स्टेशन विजय नगर निवासी अखिलेश कुमार यादव का है। घटना के समय कर्मचारी लखन सोयाम और अभिषेक पटेल नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। पंप पर पहुंची स्कॉर्पियो-एन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी और उसकी पीछे की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी। गाड़ी से 6-7 नकाबपोश बदमाश कट्टे और धारदार हथियार लेकर उतरे; उन्हें देखते ही अभिषेक पटेल बाउंड्री वॉल कूदकर भाग निकला। बदमाशों ने लखन सोयाम को कट्टा अड़ाकर उसकी जेब से 9,400 रुपए निकाल लिए। इसके बाद, उन्होंने ऑफिस के कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर रखी दराज से 49,170 और 35,305 रुपए के दो कैश पैकेट भी लूट लिए।

पुलिस जांच जारी

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटनस्थल बीजाडांडी थाना क्षेत्र की मनेरी पुलिस चौकी (मेढ़ी गांव) के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

रेत माफिया का भंडार

जबलपुर में माफिया ने खेतों में रेत के ‘पहाड़’ जमा किए हैं, जिनकी प्रति हाइवा कीमत 24 से 26 हजार रुपये बताई जा रही है।