BREAKING NEWS
2026-08-14

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, SDRF और होमगार्ड ने 98 लोगों को बचाया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई अंचलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी-नाले उफान पर हैं।

Advertisement

राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) और होमगार्ड की टीमों ने कुल 98 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

होमगार्ड की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों से जलभराव और बाढ़ में नागरिकों के फंसे होने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं।

इन सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय टीमों ने बचाव अभियान चलाए। इस दौरान सात गोवंश और चार पालतू पशुओं को भी बचाया गया।

सीहोर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक नाले के तेज बहाव के कारण घर में फंसी 23 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके तीन स्वजनों को रबर बोट की सहायता से बाहर निकाला गया।

विदिशा, खंडवा और राजगढ़ जिलों में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।