BREAKING NEWS
2026-08-06

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग: 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, भोपाल में उमस

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। इस दिन प्रदेश के 12 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि राजधानी भोपाल में लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। भोपाल में धूप-छांव के बीच केवल कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं।

Advertisement

बुधवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, खासकर टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी वर्षा हो सकती है।
पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि पश्चिमी और मध्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आ बने रहेंगे।

मंगलवार को दर्ज वर्षा

मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा 42 मिलीमीटर वर्षा छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज की गई।
इसके अलावा ग्वालियर में 37 मिलीमीटर, सिवनी में 18 मिलीमीटर, रीवा में 12 मिलीमीटर और उज्जैन में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई।
दतिया, धार, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर और सतना में भी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम में बदलाव का कारण

मौसम विज्ञान केंद्र के अनु प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका के कारण प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में मंगलवार को अच्छी वर्षा हुई।
वहीं पश्चिमी हिस्सों में हवा में नमी मौजूद होने के कारण बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं।

शाम साढ़े पांच बजे तक वर्षा के आंकड़े

शाम साढ़े पांच बजे तक विभिन्न शहरों में दर्ज वर्षा इस प्रकार रही: दतिया में 4.0 मिलीमीटर, धार में 0.5 मिलीमीटर, इंदौर में 0.2 मिलीमीटर, जबलपुर में 0.6 मिलीमीटर, नरसिंहपुर में 2.0 मिलीमीटर और सतना में 0.8 मिलीमीटर।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसी प्रकार, इंदौर में अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 23.2, ग्वालियर में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 24.6, तथा जबलपुर में अधिकतम 32.8 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।