BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 160 अनुकंपा संविदा कर्मी नियमित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त किए गए 160 कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस कदम को कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने नियमित नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को बधाई दी। ऊर्जा मंत्री ने उनसे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि नियमित हुए कर्मचारी प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को देश में मिली विशिष्ट पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इससे पूर्व मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा भी 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित किया गया था।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) ने बताया कि दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 और संशोधित नीति-2023 के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। पात्र संविदा कर्मियों को वर्ष 2026 की अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त कार्मिकों की समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के तहत नियमित पदों पर नियुक्ति दी गई है।

नियमित किए गए 160 कर्मियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 159 और लाइन परिचारक प्रशिक्षु का एक कर्मी शामिल है।

कंपनी की ओर से सभी कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।