बुलंद सोच, सतना।
मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यवाहक उप निरीक्षक पदोन्नति सूची में दिवंगत पुलिसकर्मी राकेश सिंह बघेल का नाम शामिल होने से विभागीय लापरवाही उजागर हुई है। पिछले वर्ष निधन के बावजूद उनका नाम सूची में होने से रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी कार्यवाहक उप निरीक्षकों (एएसआई से कार्यवाहक एसआई) की पदोन्नति सूची में एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। विभाग ने जिस सूची में 2035 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी है, उसमें एक ऐसे पुलिस जवान का नाम भी शामिल है जिनका पिछले वर्ष ही बीमारी के कारण निधन हो चुका था। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
