BREAKING NEWS
2026-07-29

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, खंडवा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दोपहर 12 बजे खंडवा पहुंचे। वह यहां नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। मंच पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Advertisement

कृषि महोत्सव में प्रदर्शनी और जानकारी

महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मौसम आधारित खेती तथा डिजिटल कृषि सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे और बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई तकनीकों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराएंगे।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं

इस आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा नई कृषि उपज मंडी में पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री का रुख

ओंकारेश्वर में एक मासूम की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।