BREAKING NEWS
2026-08-01

शुभम वैली टाउनशिप सौदे में नाना पटवारी पर 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ड्रग्स केस में उलझे नाना पटवारी पर पहले एक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब एक अन्य निवेशक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को नाना पटवारी और सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से पूछताछ की थी। गुरुवार शाम को संजय महाजन नामक व्यक्ति ने शुभम वैली टाउनशिप में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

संजय महाजन ने बताया कि नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी ने उनसे शुभम वैली टाउनशिप में सौदा किया था। इस सौदे के तहत नाना पटवारी ने उनसे 11 लाख रुपये लिए थे।

पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी। डीसीपी के अनुसार, पुलिस इस मामले में आरोपी सुमित मंत्री, नाना और भरत से भी पूछताछ करेगी।