BREAKING NEWS
2026-07-27

रेल वन ऐप में तकनीकी खराबी, हजारों यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

शहर के हजारों यात्री प्रतिदिन ‘रेल वन’ ऐप और आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। शनिवार दोपहर ‘रेल वन’ ऐप में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार “सर्विस अनअवेलेबल” का संदेश आने से कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए। मजबूरीवश लोगों को दोस्तों, रिश्तेदारों और टिकट काउंटर से टिकट खरीदने पड़े। इस अचानक आई तकनीकी समस्या से कई यात्रियों का समय बर्बाद हुआ और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे के नए ऐप में ऐसी तकनीकी दिक्कतें भरोसे को प्रभावित करती हैं। यात्रियों ने यह भी कहा कि यदि सर्वर या तकनीकी समस्या हो तो रेलवे को समय रहते इसकी जानकारी जारी करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

Advertisement

निशांतपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण टला

निशांतपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण एक बार फिर टल गया है। 26 जुलाई को निर्धारित कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित कर दिया गया। अब स्टेशन का उद्घाटन मंगलवार को होने की संभावना है।