BREAKING NEWS
2026-07-24

सीहोर में गेहूं उपार्जन अनियमितता: तीन वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट, शाखा प्रबंधक की वेतन वृद्धि पर रोक की अनुशंसा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, सीहोर।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर बालागुरु के. ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले के तीन वेयरहाउसों को ब्लैकलिस्ट किए जाने की अनुशंसा की है।

Advertisement

यह अनुशंसा मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (एमपीडब्ल्यूएलसी) के प्रबंध संचालक को पत्र भेजकर की गई है।

इसके साथ ही, एमपीडब्ल्यूएलसी की श्यामपुर शाखा प्रबंधक की एक वेतन वृद्धि रोकने की भी अनुशंसा की गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।