बुलंद सोच, भोपाल।
शहडोल कलेक्टर पद पर 24 जुलाई को पदस्थ की गईं मिशा सिंह के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को कलेक्टर बनाया जा सकता है। वे निजी कारणों से अवकाश पर जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से आग्रह भी किया है।
Advertisement
रतलाम कलेक्टर की ज्वाइनिंग
वहीं, रतलाम कलेक्टर बनाए गए अजय कटेसरिया भी एक सप्ताह बाद ज्वाइन करेंगे। उन्हें विभागीय कार्य के कारण रोका गया है।
कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में 31 मार्च 2031 तक निरंतर रखी जाने वाली योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, सितंबर में होने वाली महिला खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी।

