BREAKING NEWS
2026-07-31

सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की सराहना की, शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव का आग्रह किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने नए वीडियो संदेश में भारतीय रेलवे की तारीफ की और परीक्षा सुधार विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को एक नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुधार सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सरकार से सीजेपी के साथ हुए समझौते के पालन का भी आग्रह किया।

भारतीय रेलवे पर क्या कहा?

ट्रेन में सफर करते हुए अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने बताया कि वे लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे रेलगाड़ी से निकले, जो कि उनका सबसे पसंदीदा यातायात माध्यम है। उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवा शुरू की गई है, उस पर अपना पहला अनुभव बताया और चेनाब पर बने पुल को भी देखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने इस अनुभव को बहुत ही खूबसूरत बताया और भारतीय रेल पर बहुत गर्व व्यक्त किया।

Advertisement

परीक्षा और शिक्षा सुधार पर विचार

उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर कहा कि वे खुश हैं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में विधेयक लाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं, बल्कि शिक्षा प्रणाली में भी जारी रहेंगे। उन्होंने सरकार से दूसरी अपील करते हुए कहा कि सरकार ने पहले उनके साथ लिखित में और फिर सीजेपी के साथ जो समझौते किए थे, कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे और एफआईआर नहीं करेंगे, सरकार को उस पर कायम रहना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने देश में, खासकर युवा पीढ़ी में एक भरोसे का माहौल बनाने की अपील की, ताकि सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और एक महान भारत बनाने में जुट जाएं।