BREAKING NEWS
2026-08-14

त्विषा शर्मा मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की पेशी, सीबीआई 17 अगस्त को सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

त्विषा शर्मा मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ की मंगलवार को शिवना भलावे की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं की गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को तय की है। सीबीआई इसी दिन अपनी अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। 17 अगस्त को सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पेश होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

जमानत पर सुनवाई टली

त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई टल गई है। सोमवार को हाई कोर्ट में इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसकी सुनवाई 12 अगस्त को होने की संभावना है।