BREAKING NEWS
2026-08-04

मॉडल त्विषा शर्मा मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के चर्चित प्रकरण में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का रुख किया है।

गिरिबाला सिंह की ओर से हाई कोर्ट में सोमवार को एमसीआरसी क्रमांक 37723/2026 के तहत नियमित जमानत याचिका दायर की गई है।

Advertisement

यह याचिका ट्रायल कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 2026 को पारित उस आदेश को चुनौती देती है, जिसमें प्रथम अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्रा ने जमानत आवेदन क्रमांक 2338/2026 निरस्त कर दिया था।

अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह तय करेगा कि आरोपित को नियमित जमानत दी जाए या नहीं।

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के साथ उनका बेटा भी आरोपित है और दोनों के खिलाफ सीबीआइ जांच कर रही है।

मामले में आगामी 11 अगस्त को सीबीआई को अदालत में चालान (आरोप पत्र) पेश करना है, ऐसे में हाई कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने बताया कि ट्रायल कोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद आरोपित की ओर से हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई है।