BREAKING NEWS
2026-08-02

आलीराजपुर में जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, आलीराजपुर।

आलीराजपुर जिले के थाना आम्बुआ अंतर्गत ग्राम बड़ा इटारा में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब बड़ा इटारा निवासी अंतर सिंह (55) और उसके छोटे भाई मुकाम सिंह (45) के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अंतर सिंह ने गुस्से में आकर लोहे की सबल से मुकाम सिंह के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुकाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद मृतक की पत्नी सागरी बाई की रिपोर्ट पर आम्बुआ पुलिस ने अपराध क्रमांक 236/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहन डावर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और वारदात में प्रयुक्त सबल ज़ब्त की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित अंतर सिंह को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय जोबट में पेश कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया, एएसपी ज्योति उमठ और एसडीओपी आशुतोष पटेल के निर्देशन में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पृष्ठभूमि

ग्रामीणों के अनुसार, जमीन विवाद का यह मामला कई दिनों से चल रहा था, जिसके चलते यह हत्या की गई है।