BREAKING NEWS

बरगी बांध का जलस्तर 419.5 मीटर पहुंचा, 15 अगस्त तक 421 मीटर का लक्ष्य

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर स्थित बरगी बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बांध के गेट खुलने की स्थिति बनने लगी है।

Advertisement

वर्तमान में बांध का जलस्तर 419.5 मीटर तक पहुंच गया है।

बांध को 421 मीटर के निर्धारित स्तर तक पहुंचने में अब लगभग डेढ़ मीटर पानी की आवश्यकता है।

नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 15 अगस्त तक बांध का जलस्तर 421 मीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जलस्तर और पानी की आवक की स्थिति को देखते हुए, इसके बाद प्रशासन स्तर पर गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

पिछले एक सप्ताह में बांध के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

इस मानसून सीजन में कुछ समय पहले बरगी बांध का जलस्तर घटकर लगभग 408 मीटर तक पहुंच गया था।

कम जलस्तर के कारण नर्मदा के घाटों पर पानी कम होने लगा था और कई स्थानों पर चट्टानें दिखाई देने लगी थीं।

अब तेजी से बढ़ते जलस्तर ने बांध और नर्मदा के प्रवाह की तस्वीर बदल दी है।

पानी की बढ़ती आवक से सिंचाई और नर्मदा के प्रवाह की स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है।

बांध की अधिकतम जलभराव क्षमता 422.75 मीटर है।

हालांकि, वर्तमान स्थिति में 421 मीटर तक जलस्तर पहुंचने के बाद भी गेट खोलने का निर्णय सीधे नहीं होगा।

बांध में पानी की आवक, वर्षा की स्थिति और आगामी दिनों के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन और बांध प्रबंधन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

अब निगाहें अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश और बांध में आने वाले पानी पर टिकी हैं।

15 अगस्त तक 421 मीटर जलस्तर हासिल होने के बाद गेट खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि टाइगर के लिए अंडरपास बनाया तो सामने जंगल कैसे दिखेगा।