BREAKING NEWS
2026-10-17

भोपाल में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विधायक मंत्रालय के सामने कल्पना मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

Advertisement

इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।

विधायक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। समर्थकों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के मंत्रालय के सामने धरना देने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस विधायक को उठाकर ले जाती हुई नजर आ रही है।