BREAKING NEWS
2026-07-24

सीएपीएफ कर्मियों को 50% जीएसटी छूट, 25-35 लाख अनुग्रह राशि; एमबीबीएस में 26 सीटें आरक्षित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

भारत सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इन पहलों में आर्थिक सहायता, शिक्षा संबंधी सुविधाएं, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं तथा पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

सीएपीएफ कर्मियों को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के सामान पर 50 प्रतिशत की जीएसटी छूट प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, कर्मी के परिजनों को 25 लाख रुपये से 35 लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। एमबीबीएस में 26 सीटें भी आरक्षित की गई हैं।

Advertisement

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है।