BREAKING NEWS
2026-08-14

छतरपुर में युवक की शिकायत: 7 दिनों से प्रतिदिन चोरी हो रहे अंडरवियर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, छतरपुर।

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पिछले सात दिनों से प्रतिदिन अपने अंडरवियर (चड्डी) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

पीड़ित युवक गौरीशरण कुशवाहा ने लवकुशनगर थाने में लिखित शिकायत दी है और मामले की जांच तथा कार्रवाई की मांग की है। कुशवाहा के अनुसार, पिछले करीब सात दिनों से उसके घर से रोजाना एक-एक करके अंडरवियर गायब हो रहे हैं।

युवक का कहना है कि वह घर में ताला लगाकर बाहर जाता है, इसके बावजूद लौटने पर उसके कपड़े गायब मिलते हैं। अब तक उसके लगभग सात अंडरवियर चोरी हो चुके हैं।

लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से युवक मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित को आशंका है कि घर की छत पर दरवाजा न होने के कारण कोई व्यक्ति वहां से अंदर प्रवेश कर उसके कपड़े चोरी कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लगातार हो रही इस चोरी के पीछे कौन है और चोरी की घटनाओं को किस तरह अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल, चोरी के पीछे का मकसद और अंडरवियर ही क्यों चोरी किए जा रहे हैं, यह जांच का विषय बना हुआ है।