BREAKING NEWS
2026-11-16

टीकमगढ़ पुलिस: एसपी ने 10 उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, टीकमगढ़।

जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जिले के 10 उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।
इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नए थानों और चौकियों में कार्य करने के लिए पदस्थ किया गया है।

Advertisement

उप-निरीक्षकों की नई जिम्मेदारियां

उप-निरीक्षक संदीप चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी देवरदा बनाया गया है।
उप-निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोषी का स्थानांतरण थाना कोतवाली से थाना देहात किया गया है।
चौकी प्रभारी बंधा में तैनात उप-निरीक्षक राजवीर यादव को थाना जतारा भेजा गया है।
उप-निरीक्षक रेवाराम गौड़ को चौकी प्रभारी जेवर से थाना कोतवाली और उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह गौड़ को थाना बम्होरीकलां से थाना दिगौड़ा पदस्थ किया गया है।
उप-निरीक्षक संतोष पांडेय को थाना मोहनगढ़ से थाना खरगापुर भेजा गया है।
कार्यवाहक उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गौड़ को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

सहायक उप-निरीक्षकों के स्थानांतरण

सहायक उप-निरीक्षकों की सूची में करण सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है।
लीलाधर सिंह गौड़ को चौकी प्रभारी देवरदा से चौकी प्रभारी जेवर और रामकिशोर पाठक को पुलिस लाइन से थाना देहात स्थानांतरित किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।