बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।
विश्व आदिवासी दिवस पर छिंदवाड़ा में निकली रैली के दौरान शहर में पांच-छह स्थानों पर विवाद की सूचना मिली।
बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगा है।
मामले में शराब ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को छिंदवाड़ा शहर में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रैली अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण रही, हालांकि शहर के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के बीच कहासुनी हुई और कुछ स्थानों पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है, जिसमें विवाद और शराब दुकान में तोड़फोड़ के आरोप शामिल हैं।

