BREAKING NEWS
2026-07-25

कॉकरोच जनता पार्टी सरकार से बातचीत को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित तीन शर्तें रखीं

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के साथ बातचीत के लिए अपनी तैयारी व्यक्त की है। पार्टी ने प्रस्तावित किया है कि यह बातचीत किसी मंत्री के घर या दफ्तर के बजाय जंतर-मंतर या किसी तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए।

सीजेपी ने प्रदर्शन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं और स्पष्ट किया है कि इन शर्तों पर कोई समझौता नहीं होगा। इन शर्तों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल है।

Advertisement

पार्टी ने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि छात्रों के हित में शुरू किया गया यह आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन सोनम वांगचुक का स्वस्थ रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

दास ने कहा कि प्रदर्शनकारी व्यर्थ की बातों में समय गंवाने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीयत वास्तव में उनकी मांगों को पूरा करने की होनी चाहिए।

दास ने प्रदर्शन खत्म करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें भी रखीं। पहली शर्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाना है। दूसरी शर्त नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। तीसरी शर्त शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी गैर-जरूरी एफआईआर वापस लेना और यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में इस आंदोलन से जुड़े किसी भी प्रदर्शनकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

पत्रकारों के साथ अभद्रता

सीजेपी के एक प्रदर्शन की कवरेज के दौरान कई पत्रकारों को अभद्रता और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने मीडिया कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और उनके काम में बाधा डाली।

सोशल मीडिया पर भी घटना के कई वीडियो वायरल हैं। पत्रकारों पर कैमरा बंद करने और एकतरफा रिपोर्टिंग का दबाव बनाया गया। इस धक्का-मुक्की में कई मीडिया कर्मियों की ओवी वैन और कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए।

पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।