BREAKING NEWS
2026-08-06

ग्वालियर में 12 बांग्लादेशी हिरासत में, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पकड़े गए लोग लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। इनकी पहचान और नागरिकता को लेकर संदेह होने पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के ग्वालियर में रह रहे हैं। इसके बाद टीम ने पहले सूचना का सत्यापन किया और फिर चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश देकर सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उनके पास मौजूद पहचान पत्रों, भारत में प्रवेश के तरीके, यहां रहने की अवधि और स्थानीय स्तर पर संपर्क रखने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में ऐसे लोगों या नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है, जिन्होंने इन्हें यहां रहने में मदद की हो। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से भारत में रहना पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों, झुग्गी बस्तियों और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों के सत्यापन अभियान को और तेज करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मकान मालिकों से भी किराएदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

हिरासत में लिए गए संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक

क्राइम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिए गए 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान इस प्रकार है:
* जमाल खान पुत्र स्व. इदरिस खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी खुलना, बांग्लादेश।
* रेहान खान पुत्र सलीम खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुलना, बांग्लादेश।
* जुम्मन मुल्ला पुत्र जमाल मुल्ला, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुलना, बांग्लादेश।
* मोहम्मद नुबेर हुसैन पुत्र मोहम्मद मुखलेश, उम्र 28 वर्ष, निवासी नोरशिंदी, जिला ढाका, बांग्लादेश।
* मोहम्मद मालिक मियां पुत्र मोहम्मद अबुल कासिम, उम्र 27 वर्ष, निवासी नोरशिंदी, जिला ढाका, बांग्लादेश।
* युसुफ शेख पुत्र अशरफ शेख, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम खुलना, थाना फुलथला (जुगनी फसा), बांग्लादेश।
* सलमा सरदार पत्नी युसुफ शेख, उम्र 28 वर्ष, निवासी डोकिन 24 परगना, थाना बासंती, बांग्लादेश।
* हबीबुल्लाह शेख पुत्र युसुफ शेख, उम्र 6 वर्ष, निवासी डोकिन 24 परगना, थाना बासंती, बांग्लादेश।
* हुमायरा शेख पुत्री युसुफ शेख, उम्र 3 वर्ष, निवासी डोकिन 24 परगना, थाना बासंती, बांग्लादेश।
* शकील खान पुत्र मोहम्मद जखडिया खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी खुलना गांव जुगनीपाला सिरस्योना, बांग्लादेश।
* काजल पत्नी शकील खान (पुत्री शरीफ खान), उम्र 19 वर्ष, निवासी खुलना गांव जुगनीपाला सिरस्योना, बांग्लादेश।
* तलहा खान पुत्र शकील खान, उम्र 5 वर्ष, निवासी खुलना गांव जुगनीपाला सिरस्योना, बांग्लादेश।