BREAKING NEWS
2026-07-29

खंडवा बस स्टैंड की छत पर चढ़ा युवक, मचाया हंगामा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, खंडवा।

खंडवा शहर के माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पर सोमवार सुबह एक युवक बस स्टैंड की छत पर चढ़ गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। युवक ने छत पर चढ़कर हंगामा किया और परिसर के कांच तोड़ दिए।

Advertisement

छत से कांच के टुकड़े और पत्थर नीचे गिरने लगे, जिससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक बस स्टैंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल युवक के छत पर चढ़ने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

एक अन्य घटना में, धार जिले में इंदौर से अहमदाबाद जा रही एक स्लीपर बस पर बदमाशों ने पथराव किया। ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई।