बुलंद सोच,।
संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर मंगलवार को दोनों पक्ष लोक परीक्षा अनुसूचित साधन निवारण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए सहमत हुए।
लोकसभा में इस विधेयक पर छह घंटे तक चर्चा होगी, जिसके बाद मतदान कराया जाएगा।
इससे पहले, सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में यह विधेयक पेश किया था। विधेयक पेश करने के लिए निर्धारित एक घंटे के भीतर विपक्ष ने 92 संशोधन प्रस्ताव दिए थे, परंतु चर्चा के लिए सहमत नहीं हुआ।
सोमवार को दिन भर कार्यवाही ठप रही। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि सरकार बिना बहस के विधेयक को पारित करा देगी।
तब अध्यक्ष ओम बिरला ने मोर्चा संभाला और सभी दलों के नेताओं से बात कर बीच का रास्ता निकाला।

