BREAKING NEWS

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ दायर एक याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है।

Advertisement

यह याचिका कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा की ओर से दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान प्रस्तुत हलफनामे में गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी करोड़ों की संपत्तियों की जानकारी छिपाई थी।

याचिकाकर्ता की ओर से इसी आधार पर चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन को चुनौती दी गई है।

इस मामले में एक खास बात यह है कि इसी तरह के आरोपों को लेकर पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा की ओर से दायर की गई एक अन्य याचिका को हाई कोर्ट खारिज कर चुका है।

अब राजकुमार धनोरा की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है। हाई कोर्ट के आगामी निर्णय से यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में याचिका स्वीकार्य है या पूर्व में दिए गए निर्णय का प्रभाव इस याचिका पर भी पड़ेगा।