बुलंद सोच, नागलवाड़ी।
बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित सेगांव रोड की पुलिया लगातार हो रही वर्षा के बीच लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। कम ऊंचाई वाली इस पुलिया पर वर्षा का पानी आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुलिया के एक ओर कुएं की तरफ गहरा गड्ढा है, वहीं सुरक्षा के लिए रैलिंग भी नहीं लगी है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करनी पड़ रही है।
पुलिया पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के दौरान पानी भर जाने से ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। इसी मार्ग से शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती हैं। पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण छात्राओं, अभिभावकों और अन्य राहगीरों में चिंता का माहौल है।
नागलवाड़ी भिलट देव की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे समय में जर्जर और असुरक्षित पुलिया श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत करवाने, गड्ढों को भरने, सुरक्षा रेलिंग लगाने तथा पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मक्सी-कनासिया मार्ग पर दुर्घटना
मक्सी-कनासिया मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक सवार गिर गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया। इस घटना के बाद लोग भड़क उठे।

