BREAKING NEWS
2026-07-25

नक्सल प्रभावित जिलों में 15189 किमी सड़कें, 9497 मोबाइल टावर; 6025 पोस्ट ऑफिस और 1321 एटीएम खुले

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। जिन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां अधिक रही हैं, वहां विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना’ के अंतर्गत कार्य कराए जा रहे हैं। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में आवश्यक कमियों को पूरा करने के लिए धनराशि जारी की गई है।

नक्सल प्रभावित जिलों में विकास गतिविधियों के तहत 15189 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्मित की जा रही हैं। इसी क्रम में, इन क्षेत्रों में 9497 मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, बैंकिंग सेवाओं के साथ 6025 पोस्ट ऑफिस खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 1321 एटीएम सुविधा भी शुरू की गई है।