BREAKING NEWS
2026-08-14

नेहा भट्ट ने कृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा पूरी की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

अहमदाबाद की नेहा भट्ट ने एक पैर खोने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने एक पैर और अटूट हौसले के दम पर सात ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ बाबा बर्फानी अमरनाथ और केदारनाथ की यात्रा पूरी की है।

दरअसल, अहमदाबाद निवासी नेहा भट्ट ने वर्ष 2021 में एक दर्दनाक हादसे में अपना पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद, बाबा भोलेनाथ में उनकी आस्था और जिंदगी से लड़ने का जज्बा बना रहा।

Advertisement

नेहा ने एक पैर के सहारे वर्ष 2025 में 22 किलोमीटर की केदारनाथ यात्रा पैदल चलकर पूरी की। वहीं, वर्ष 2026 में उन्होंने 18 किलोमीटर की अमरनाथ यात्रा भी एक पैर के सहारे सफलतापूर्वक संपन्न की।

नेहा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें कृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ की कठिन चढ़ाई और केदारनाथ यात्रा करते देखा जा सकता है। उनकी यह यात्रा विश्वास, साहस और जज्बे की मिसाल है।

नेहा भट्ट ने बताया कि उन्हें बाबा महाकाल में अटूट विश्वास है। 2021 के सड़क हादसे के बाद कुछ समय के लिए वह घबरा गई थीं, लेकिन बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्हें एक नया रास्ता मिला। उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति करते हुए अमरनाथ, केदारनाथ और सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की। वह आज भी बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद लेने उज्जैन आई हैं, ताकि उनकी यात्रा इसी तरह जारी रहे।