बुलंद सोच, देवास।
_2026812_161348_m.webp)
ग्राम कमलापुर तहसील बागली निवासी सलीम शाह पुत्र साबिर शाह ने विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2026 में उनकी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। इसकी पहली और दूसरी किस्त की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि तीसरी किस्त की राशि जारी करवाने के लिए जब उन्होंने कमलापुर के पंचायत सचिव ओमप्रकाश ण से संपर्क किया, तो सचिव ने जियो टैगिंग कर तीसरी किस्त की राशि जारी करवाने के एवज में 5,000 रुपये की मांग की।
लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई।
शिकायत सही पाए जाने के बाद बुधवार को लोकायुक्त टीम कमलापुर पहुंची। शिकायतकर्ता सलीम शाह से आरोपी पंचायत सचिव ओमप्रकाश ण ने जैसे ही 5,000 रुपये की रिश्वत ली, आसपास मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे उसके कार्यालय से रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी पंचायत सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम शामिल थी।
जानकारी के अनुसार, काली कमाई से जुड़े एक मामले में सौरभ शर्मा के अतिरिक्त 15 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जाएगा।

