बुलंद सोच, बीना।

खिमलासा स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता दयाराम विश्वकर्मा ने पुलिस थाने में आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि 6 अगस्त को बेटे की कॉपी पूरी न होने पर शिक्षक ने उसे पहले मुर्गा बनाया और फिर उसकी पिटाई की। इस घटना के बाद बच्चा डर गया और उसे उसी दिन से बुखार आने लगा। वह स्कूल जाने से भी इनकार करने लगा। मां के नहलाते समय उसकी कमर पर चोट के निशान दिखाई दिए। पूछने पर बच्चे ने शिक्षक द्वारा की गई पिटाई की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने स्कूल पहुंचकर शिकायत की और पुलिस को आवेदन दिया।
रायपुर में अन्य घटना
रायपुर में एक अन्य घटना में एक पीड़ित को 40 सेकंड में 46 थप्पड़ मारे गए। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि ‘मां वकील है भुगतना पड़ेगा गंभीर परिणाम’। पीड़ित छात्र ने इस घटना के बाद टीसी कटवा ली।

