BREAKING NEWS
2026-07-31

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Advertisement

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त करते हुए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। सोनम तीन सप्ताह की मोहलत खत्म होने से पहले ही ट्रायल कोर्ट पहुंची।

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने मेघालय सरकार की अपील स्वीकार करते हुए कहा था कि ट्रायल के इस चरण में सोनम जमानत की हकदार नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी मेमो में यदि टाइपिंग संबंधी त्रुटियां थीं, तो उन्हें जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता।

अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि मुकदमा महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है और इस समय आरोपी का जमानत पर बाहर रहना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

हनीमून पर हुई थी हत्या की साजिश

सोनम पर आरोप है कि उसने मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

उसने कथित रूप से अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।