BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये
2026-07-23

सिवनी सड़क हादसा: ऑटो-बाइक टक्कर में एक की मौत, 11 घायल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, सिवनी।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को नए गांव के समीप एक ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छपारा की ओर आ रहा यात्री ऑटो क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर चल रहा था, जिसमें करीब 20 लोग सवार थे।

इसी दौरान नए गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचना दी।

सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठी थीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।