BREAKING NEWS
2026-11-16

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार के लिए ₹1 करोड़ और सरकारी नौकरी की घोषणा की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, धार।

प्रदेश के डिप्टी सीएम और देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा आज धार जिले के बरमंडल स्थित शहीद टीआई दिलीप पुरी के पैतृक गांव पहुंचे। वे शहीद के परिवार से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। डिप्टी सीएम ने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी, पत्नी और अन्य परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर देवड़ा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

Advertisement

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट किया कि अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या वर्ग से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत हुए टीआई के परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

'गुजरात कनेक्शन' पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन

देवास में टीआई हत्याकांड के 3 आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर सकती है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है। इस मामले में सामने आ रहे ‘गुजरात कनेक्शन’ के सवाल पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तार या कनेक्शन सामने आएंगे, पुलिस निष्पक्षता से गहराई से जांच करेगी। देवड़ा ने आश्वस्त किया कि घटना के पीछे शामिल हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की घोषणा

इसके साथ ही, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शहीद टीआई के आश्रित परिवार को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का एलान किया। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की भी घोषणा की, ताकि परिवार को संबल मिल सके।