BREAKING NEWS

सितंबर में चार दिन बदलेगा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

सितंबर माह में शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित यह ट्रेन चार दिनों के लिए अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी। यह बदलाव पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया जा रहा है।

Advertisement

गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक अपने निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होगी। यह गाड़ी पतरातू-चंद्रपुरा-धनबाद-सीतारामपुर के बजाय पतरातू-भोपलका-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर होकर चलेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण रांची रोड, चैनपुर, गुमिया, बोकारो थर्मल, बेरमो, फुसरो, भंडारीदाह, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ और धनबाद रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का आवागमन इन चार दिनों तक नहीं होगा।

रेलवे के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के निर्धारित ठहराव भी प्रभावित हो सकते हैं। इससे संबंधित स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।