बुलंद सोच, जबलपुर।

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपित और त्विषा की सास गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी।
Advertisement
दरअसल, गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ट्रायल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
अब 10 अगस्त को होने वाली सुनवाई में आरोपित पक्ष की ओर से जमानत के पक्ष में दलीलें पेश की जाएंगी, जबकि अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया जाएगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट जमानत अर्जी पर निर्णय लेगा।

