बुलंद सोच, शाजापुर।
लालघाटी थाना पुलिस ने शाजापुर शहर के काशीनगर में स्थित एक ट्रेडिंग एडवाइजरी कॉल सेंटर पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा है।
पुलिस दबिश के दौरान सेंटर संचालित करने वाला सरगना मौके से भाग निकला।
पुलिस को आशंका है कि इस केंद्र से साइबर ठगी की जा रही थी।
हिरासत में लिए गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे उपलब्ध कराई गई सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल करते थे।
युवकों ने यह भी बताया कि वे केवल ट्रेडिंग में रुचि होने या न होने की बात की पुष्टि करते थे। इसके बाद इच्छुक लोगों के नंबर सेंटर संचालक प्रवीण गोयल को दे देते थे।
पुलिस ने युवकों के मोबाइल और अन्य रिकॉर्ड जब्त कर इस्तगासा दर्ज किया है।
साइबर सेल की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

