BREAKING NEWS
2026-10-17

छह सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो और पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

उपचुनाव की स्थिति और कारण

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी द्वारा छोड़े जाने के कारण खाली हुई है। इसी प्रकार, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर द्वारा खाली की गई थी।

Advertisement

तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जबकि धारापुरम सीट पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर डीएमके, मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है।

पुदुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी थी।

असम की नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए थे।

उपचुनाव की मतगणना 9 अक्टूबर को कराई जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

असम की नगांव सीट पर चुनावी समीकरण

असम की नगांव लोकसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा है कि यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ नहीं रही है।

नगांव में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या लगभग 3.5 लाख अधिक है। पिछली बार सत्ताधारी भाजपा लगभग 2.5 लाख वोटों से हारी थी।

नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अपनी चार सीटें बरकरार रखना और बाकी चार में अपनी स्थिति मजबूत करना है।