बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक साइबर ठग ने नगर निगम के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार के इलाज के बहाने 78 हजार रुपये ठग लिए।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी जुगल किशोर श्रीवास्तव के मोबाइल पर 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को शर्मा बताते हुए कहा कि उसके मामा को हृदय संबंधी समस्या है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
आरोपी ने इलाज के लिए तत्काल रकम की जरूरत बताते हुए डॉक्टर का यूपीआई भेजने की बात कही। जुगल किशोर श्रीवास्तव ने भरोसे में आकर पहले 25 हजार रुपये, फिर 20 हजार रुपये और बाद में 23 हजार रुपये बताए गए यूपीआई पर ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद आरोपी ने जुगल किशोर श्रीवास्तव से 10 हजार रुपये अपने यूपीआई पर भेजने को कहा, जिसे बुजुर्ग ने जमा कर दिया। इन चार भुगतानों में कुल 78 हजार रुपये की ठगी हुई।
पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

