बुलंद सोच, छतरपुर।

छतरपुर जिले के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश बम्होरी गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक 21 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
जानकारी के अनुसार, भगवती कुशवाहा (21) ने अपने लगभग डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा के साथ कुएं में छलांग लगाई थी।
पुलिस और बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
आगे की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इस घटना को घरेलू विवाद से जोड़कर देख रही है।
जांच जारी
महिला ने यह कदम क्यों उठाया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रकासबम्हाेरी थाना प्रभारी श्याम वैन ने बताया कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
गांव में मातम
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

